HomeBiharदिल्ली से पटना जा रही फ्लाइट में महिला को हार्ट अटैक, यात्रा...

दिल्ली से पटना जा रही फ्लाइट में महिला को हार्ट अटैक, यात्रा कर रहे 4 डॉक्टर्स ने बचाई जान

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: नई दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट में एक महिला को अचानक हार्ट अटैक आ गया और वह अपनी सीट पर बेहोश हो गई. इंडिगो के विमान को दिल्ली से उड़ान भरे सिर्फ 35 मिनट ही हुए थे कि 59 वर्षीय महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और बेहोश हो गई. गनीमत ये रही कि उस फ्लाइट में सवार 4 डॉक्टरों ने सूझबूझ से महिला की जान बचा ली.पटना में फ्लाइट के उतरने के बाद महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. अब महिला की तबीयत स्थिर है.

इंडिगो विमान से नई दिल्ली से पटना की यात्रा कर रही एक 59 वर्षीय महिला को विमान के टेकऑफ़ के तुरंत बाद सीने में दर्द हुआ और वह अचानक सीट पर ही गिर गई. इंडिगो के केबिन क्रू ने तत्काल कार्रवाई की और स्थिति को संभालने के लिए डॉक्टरों और नर्सों से मदद की मांग की. इसके बाद चार डॉक्टर महिला की जान बचाने के लिए आगे आए. पायलटों ने पटना हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) को सूचित किया और उड़ान को प्राथमिकता दी. विमान शाम 7:45 बजे के निर्धारित समय से लगभग 25 मिनट पहले पटना में उतारा गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के पति प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि उनकी पत्नी सुमन अग्रवाल को हाइपरटेंशन है. दोनों नागपुर से आ रहे थे. उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 35 मिनट बाद सीने में दर्द होने लगा और वे सीट पर ही गिर गईं. इसके बाद क्रू ने तुरंत विमान में सवार डॉक्टरों और नर्सों से मदद मांगी. तभी चार डॉक्टर, जिनमें से तीन सरकारी सेवा में थे, वे मदद के लिए आगे आए और उन्होंने स्थिति को संभाला.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home