HomeBiharनीतीश कुमार जब पहुंचे थे जदयू कार्यालय, उनके बड़बोले विधायक गोपाल मंडल...

नीतीश कुमार जब पहुंचे थे जदयू कार्यालय, उनके बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने सबके सामने गाली दे डाली…

लाइव सिटीज, पटना: जेडीयू विधायक गोपाल मंडल अपने आप को भारतीय संविधान से भी ऊपर समझने लगे हैं। बीते दिनों उन्होंने भागलपुर के एक हॉस्पिटल में कानून ताक पर रख कर हाथों में पिस्टल लेकर ही पूरे परिसर का भ्रमण किया। वहीं शुक्रवार को जब उनसे पत्रकारों ने सवाल जवाब किया तो वे उनपर ही भड़क उठे और पत्रकारों को ही गन्दी-गन्दी गलियां देने लगे।

नीतीश के विधायक मीडिया कर्मियों को कहते हैं कि-  तुम हमारे बाप हो, इसके साथ उन्होंने इस तरह की बातें कही है जो सार्वजनिक मंच पर लिखा या कहा भी नहीं जा सकता है।दरअसल, जेडीयू पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद है और उनके साथ ही साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी पार्टी दफ्तर में ही है। इसी दरमियां पार्टी के विधायक गोपाल मंडल भी मौजूद थे। उनको देखकर पत्रकारों ने यह सवाल किया कि- विधायक जी आखिर क्या वजह रही की आप पिस्तौल लेकर अस्पताल पहुंच गए। 

इसके बाद जवाब देते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि – अरे पिस्तौल तो अभियो है मेरे पास। दिखावे। दिखावे पिस्टल..क्या कहना चाहते हो .. रखते हैं पिस्टल..नहीं हम जैसे है न बेल्टवा छूट गया पिस्टल ले लिए उसको पैजामा में रखें ..जैसे सीढ़ी पर कदम रखें न..हुआ क्या की पैजामा नीचे गिरने लगा। अरे यार तुमलोग पत्रकार हो क्या हो.. हमको मुश्किल लगता है कमर में पिस्टल रखना.. हां – हां लहराएंगे ..लहराएंगे तुमलोग हमारा बाप हो…बाप हो जो माना करोगे… भक्क साला भागो .. भक्क बू…..

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home