HomeBiharएक्शन मोड में CM : बिना सूचना के सचिवालय और JDU कार्यालय पहुंचे...

एक्शन मोड में CM : बिना सूचना के सचिवालय और JDU कार्यालय पहुंचे नीतीश, फिर जानें क्या हुआ

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक्शन मोड में हैं..वे कभी सचिवालय तो कभी पार्टी कार्यालय बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंच जा रहे हैं.इस कड़ी में नीतीश कुमार आज भी पहले सचिवालय पहुंच कर निरीक्षण किया और बाद में वे बिनी किसी पूर्व सूचना के प्रदेश जेडीयू कार्यालय पहुंच गए

नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड कार्यालय पहुंचने के समय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष या प्रदेश अध्यक्ष मौजूद नहीं थे.उनके आने की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा अपने कार्यालय पहुंचे.इस बीच नीतीश कुमार पार्टी के अन्य नेताओं से बातचीत करते रहे.

राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के पार्टी कार्यालय पहुंचने के बाद सीएम नीतीश कुमार दोनो नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं.बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार दौरे के ठीक अगले दिन नीतीश कुमार अपनी पार्टी के दो बड़े नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं और इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home