HomeBiharनक्सल प्रभावित इलाकों में वोटिंग समाप्त, बिहार में 3 बजे तक 40.92%...

नक्सल प्रभावित इलाकों में वोटिंग समाप्त, बिहार में 3 बजे तक 40.92% मतदान

लाइव सिटीज, पटना: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं. बिहार के नवादा, औरंगाबाद, गया और जमुई लोकसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. आज के फेज में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा है. उनका मुकाबला पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत से हो रहा है. पिछली बार सभी चारों सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत हुई थी.

दोपहर 3 बजे तक 40.92 फीसदी वोटिंग. जमुई में 3 बजे तक 44.46 फीसदी मतदान. गया में 39.35 फीसदी, औरंगाबाद में 42.20 फीसदी और नवादा में 37.77 फीसदी मतदान हुआ है

गया लोकसभा क्षेत्र के शेरघाटी, बाराचट्टी, बोधगया, गुरूआ, इमामगंज, टिकारी में 4 बजे तक हुई वोटिंग. नवादा के रजौली और गोविंदपुर, जमुई के तारापुर, झाझा, चकाई और सिकंदरा, औरंगाबाद के कुटुम्बा और रफीगंज में भी 4 बजे तक वोटिंग हुई

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home