HomeBiharग्रामीणों ने महिला को लाठी-डंडों से पीटा, गिरिराज सिंह ने CM नीतीश...

ग्रामीणों ने महिला को लाठी-डंडों से पीटा, गिरिराज सिंह ने CM नीतीश पर बोला हमला

मोतिहारी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला और उसके कथित प्रेमी को ग्रामीणों द्वारा डंडे लाठियों से पीटा जा रहा है. वीडियो को ट्वीट करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सूबे के सीएम नीतीश कुमार पर करारा हमला बोला है.

गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया, ‘नीतीश कुमार हर रात प्रधानमंत्री बनने का सपना लेकर सोते हैं और हर सुबह बिहार में निश्चित ही तालिबानी घटनाएं होती हैं. राज्य में महिलाओं के साथ हर मिनट अत्याचार हो रहा है. गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि ‘लॉ एंड ऑर्डर नीतीश कुमार की तरह टूर पर निकल गए हैं. मोतिहारी में प्रेमी युगल को मिली तालिबानी सजा.’  गिरिराज सिंह ने प्रेमी युगल के साथ हुई क्रूरता की तुलना ‘तालिबान की सजा’ से की.

वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला और एक युवक की लोग पिटाई करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं. मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं लेकिन को भी महिला और युवक को बचाने के लिए आगे नहीं आया. थोड़ी देर बाद लोग महिला और युवक को डंडा पकड़ाते हैं और एक दूसरे को मारने के लिए कहते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home