HomeBiharविजय सिन्हा खूब बोलने लगे नीतीश कुमार के खिलाफ, बिहार में आग...

विजय सिन्हा खूब बोलने लगे नीतीश कुमार के खिलाफ, बिहार में आग लगाकर निकले हैं देश को बचाने

लाइव सिटीज , पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने में जुटे हैं. एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल के बाद उनकी मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे से होने वाली है. भाजपा ने नीतीश कुमार पर बिहार की उपेक्षा का आरोप लगाया है।

बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री विपक्ष को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव लगातार भाजपा विरोधी नेताओं से मिल रहे हैं. नीतीश कुमार की मुलाकात कल अरविंद केजरीवाल से हुई थी और आज उनकी मुलाकात कांग्रेस के बड़े नेताओं से होने वाली है. मिल रही जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार, मलिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे. नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे.

बिहार सरकार के मंत्री पर हत्या के आरोप लगे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है. बिहार के अंदर अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है. विपक्ष को जहां दबाया जा रहा है, वहीं पत्रकारिता भी स्वतंत्र नहीं रह गई है. विपक्षी एकता से बिहार की जनता को क्या लाभ होगा, मुख्यमंत्री जी को बिहार की चिंता नहीं है. बिहार के थानों में एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है. विभाग के अंदर अराजकता का माहौल है. 1000 करोड़ के घोटाले को बिहार सरकार ने दबा दिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home