HomeBiharविद्या भारती पब्लिक स्कूल डुमरा का 19वा वार्षिक समारोह का आयोजन, वरिष्ठ...

विद्या भारती पब्लिक स्कूल डुमरा का 19वा वार्षिक समारोह का आयोजन, वरिष्ठ समाजसेवी विवेक पाण्डेय ने किया उदघाटन

लाइव सिटीज, पटना: आज विद्या भारती पब्लिक स्कूल डुमरा का 19 वा वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन कर्ता शाहाबाद के चर्चित वरिष्ठ समाजसेवी परम आदरणीय विवेक पाण्डेय उर्फ सोनू के कर कमलों द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य पूनम देवी डुमरा पंचायत के मुखिया और B.D.C सहित भाजपा युवा नेता अनुज सिन्हा, मनोज कुमार पांडेय, अजय दादा, राहुल कुमार, गोलू कुमार, संतोष पाण्डेय और अन्य अतिथि गण शामिल हुए।

शाहाबाद के वरिष्ठ समाजसेवी विवेक पाण्डेय उर्फ सोनू ने अपने संबोधन में कहें कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। बच्चों को उचित शिक्षा मिलनी चाहिए। बच्चे भगवान के द्वारा दिया गया सबसे प्यारा तोहफा होता है। मां और बाप का सहारा भी उनके बच्चे ही होते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे हमारे देश का असली धन होता है। उचित शिक्षा मिलने पर बच्चे डाॅक्टर, इंजीनियर आदि स्थान हासिल कर लेते हैं। बच्चों को सही दिशा दिखाना बड़ो का ही काम है। बड़ो को बच्चों अच्छे संस्कार के बीज बोने चाहिए। हमारे देश में बाल मजदूरी एक बुरी समस्या है। बाल विवाह भी हमारे देश की तरक्की को बाधित कर रहा है। और इसी कथन के साथ अपनी वाणी को विराम दिय।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home