HomeBiharमहिला जमादार का घूस लेता VIDEO वायरल, SP बोले- 'जांच के बाद...

महिला जमादार का घूस लेता VIDEO वायरल, SP बोले- ‘जांच के बाद होगा एक्शन’

लाइव सिटीज, बेतिया: बिहार के बेतिया से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां शिकारपुर थाना की पुलिस की छवि सुधरने की बजाय खराब होती जा रही है. प्रशासन के लाख हिदायतों और स्थानीय आला अधिकारियों के तमाम प्रयासों के बावजूद थाना स्तर पर पुलिस की कार्यशैली बदलती नहीं दिख रही है. शिकारपुर थाने में तैनात एक महिला जमादार के घूस लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है.

यह वीडियो शिकारपुर थाने में तैनात महिला जमादार मीना देवी का है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला जमीदार के द्वारा घूस लिया जा रहा है. वहीं कम पैसे होने के कारण महिला जमादार ने पैसा फेंक दिया और झनकते हुए बोली, ‘ये क्या दे रहे हैं, इसे और बढ़ाएं.’ फिर वो हाथों में पैसा लेकर गिनती और फेंक कर कहती हैं, ‘इतना से काम नहीं चलेगा.

वहां पर बैठे किसी शख्स ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. बेतिया एसपी अमरकेश डी ने कहा कि पैसा लेते हुए महिला जमादार का वीडियो सामने आया है. वीडियो की जांच की जा रही है. जांच के बाद महिला जमादार पर जरूर कार्रवाई की जाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home