HomeBiharनेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था उज्बेकिस्तान का...

नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था उज्बेकिस्तान का नागरिक, SSB जवानों ने किया गिरफ्तार

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: सीतामढ़ी में भारत नेपाल की सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों के सक्रियता के कारण लगातार तस्करों और विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी हो रही है. ताजा मामला भारत नेपाल की सीमा का है जहां सुरक्षा में तैनात एसएसबी के जवानों के द्वारा भारतीय सीमा में घुसे उज्बेकिस्तान के युवक को संदिग्ध स्थिति में गिरफ्तार कर लिया गया है. भारत नेपाल की सीमा सोनवर्षा बॉर्डर के हनुमान मंदिर के पास चेक पोस्ट पर उज्बेकिस्तान के 30 वर्षीय युवक खलील मुखतोरोव की गिरफ्तारी हुई है.

कमांडेंट ने बताया कि गिरफ्तार उज्बेकिस्तान के नागरिक से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के दौरान उसने बताया है कि वह नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था. उसके पास से बरामद पासपोर्ट आईडी समेत अन्य कागजातों की जांच पड़ताल की जा रही है.

वहीं एसएसबी के द्वारा भारत के अन्य एजेंसियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है. स्थानीय एजेंसी व पुलिस यह जानने में जुटी है कि उज्बेकिस्तान का नागरिक किस मकसद से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था. इससे पहले 7 फरवरी 2023 की शाम एसएसबी के जवानों ने भारत नेपाल की सीमा से दो उज्बेकिस्तानी ने महिलाओं के साथ भारतीय युवक को भी गिरफ्तार किया था

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home