HomeBiharकाराकाट लोकसभा सीट से उपेंद्र कुशवाहा ने किया नामांकन : कहा -...

काराकाट लोकसभा सीट से उपेंद्र कुशवाहा ने किया नामांकन : कहा – विकास के मुद्दे पर होगी वोटिंग

लाइव सिटीज, रोहतास: रोहतास के काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को अपने नामांकन का पर्चा दाखिल कर दिया है। इस दौरान वह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे।

नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई किसी से नहीं है। मैं काराकाट में सिर्फ और सिर्फ विकास करने आया हूं। कुशवाहा ने कहा कि बहुत-बहुत शुभ मुहूर्त में नामांकन हुआ है।लोगों का उत्साह दिख रहा है। सभी जाति, धर्म, वर्ग और समुदाय के लोगों का हमें समर्थन मिल रहा है। इसलिए आगे भी सब काम शुभ-शुभ रहेगा।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यहां एक तरफा लड़ाई है। इसमें कोई दूसरा एंगल है ही नहीं। मुझे यहां के लोगों ने वर्ष 2014 से लेकर 2019 तक मौका दिया है। हमने भरपूर ईमानदारी से लोगों की सेवा की है। हमलोगों के साथ जनता का आशीर्वाद है। बिहार और देश के विकास के लिए जनता मतदान करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home