HomeBiharतेजस्वी यादव के इस बयान पर चिराग पासवान ने ऐसा बोल दिया,...

तेजस्वी यादव के इस बयान पर चिराग पासवान ने ऐसा बोल दिया, बंद कमरे में क्या-क्या ?

लाइव सिटीज, पटना: हाजीपुर में पहुंचे चिराग पासवान ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। कहा कि जैसे-जैसे चरण समाप्त हो रहे, वैसे-वैसे लोगों में आक्रामक और बौखलाहट दिखाई देने लगती है। वह जान रहे हैं कि चुनाव हार जाएंगे इसी को लेकर शब्दों की मर्यादा को भी खोता जा रहे हैं

चिराग पासवान हाजीपुर के डिग्गी स्थित एक निजी होटल में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे थे। तभी मीडिया कर्मियों के सवालों को जवाब देते हुए कहा कि शब्दों की मर्यादा जिस तरह से इन लोगों का खोता रहा है, वह भी इसी तरह से खोती रहेगी।

उन्होंने कहा कि 2014 में भी हम लोगों ने देखा और 2019 में भी हम लोगों ने देखा है कि जैसे-जैसे चरण बढ़ते जा रहे, वैसे-वैसे इनको हार का एहसास होने लगता और लोगों से इनको फीडबैक मिलते रहता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home