HomeBiharहाइवा और बाइक की टक्कर में दो युवक की मौत, परिजनों का...

हाइवा और बाइक की टक्कर में दो युवक की मौत, परिजनों का रो रोकर बूरा हाल

लाइव सिटीज, कटिहार: बिहार के कटिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां हाइवा और बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है. आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया और टक्कर मारने वाले हाइवा को आग में झोंक दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया.

हाइवा-बाइक की टक्कर में दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और सड़क जाम कर दिया. उसके बाद भाग रहे हाइवा को आग में झोंक दिया.

हाइवा जलकर राख हो गई. लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पायी है, लेकिन बताया जाता हैं कि दोनों मृतक स्थानीय ही हैं. दोनों काम करके घर को लौट रहे थे और हादसे का शिकार हो गए.

चौबीस घंटे के अंदर सड़क हादसे में यह तीसरी मौत है. आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर जमकर हंगामा किया. इस दौरान आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया. मनिहारी एसडीपीओ मनोज कुमार ने बताया कटिहार-मनिहारी आवागमन बहाल किया जा रहा हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home