HomeBiharपूर्णिया में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवक की मौत,...

पूर्णिया में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में दो युवक की मौत, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

लाइव सिटीज, पूर्णिया: बनियापट्टी चौक से आगे रोसका कोस्कागढ़ पोखर के समीप मिट्टी लोड ट्रैक्टर और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है. मृतकों की पहचान बिठनौली पूर्व पंचायत के भोकराहा निवासी मो. जावेद पिता मो. जहूर एवं मो. हकीम पिता स्व.शहादत के रूप में हुई है.

यह मामला बनियापट्टी चौक रोसका का है. जहां पोखर पास गिट्टी लदे ट्रैक्टर ने मोटर साइकिल सवार दो युवक को कुचल दिया. जिससे दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान भोकराहा बिनौली पूर निवासी वार्ड से 2 और 3 निवासी मो. जावेद और मो. हकीम के रूप में हुई है. मामले में मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल से सवार होकर सरसी की ओर जा रहा था. उसी समय विपरीत दिशा से आ रही मिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को सीधी टक्कर मार दी.

बताया जाता है मिट्टी लदे ट्रैक्टर को किसी ईंट भट्ठा के लिए ढोया जा रहा था. वहीं ट्रैक्टर में नम्बर प्लेट के साथ ही लाइट भी नहीं लगा हुआ था. इस बात की खबर मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों ने NH-107 मुख्य सड़क की करीब 2 घंटे तक बाचित रखा, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home