HomeBiharपूर्णिया में दो शव बरामद, सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

पूर्णिया में दो शव बरामद, सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

लाइव सिटीज, पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में अलग अलग इलाकों से दो राय बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि जिले के गुलाब बाग इलाके में एक सिक्योरिटी गार्ड की संदेहात्मक स्थिति में मौत हुई है. मृतक गार्ड की पहचान छोटे लाल ” मरांडी के रूप में की गई है. जबकि पूर्णिया के सदर थाना क्षेत्र के दमका चौक के पास सड़क किनारे एक लावारिश शव मिला है. पुलिस दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है.

सिक्योरिटी गार्ड छोटे लाल मरांडी के संदर्भ में वहीं के स्टाफ संजय राय ने बताया कि कल रात खाना खाने के बाद जब सभी सोने जा रहे थे. तभी वो अचानक बरामदे पर गिर पड़े. जिसके बाद वहां मौजूद कर्मियों ने उसे इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. कुछ स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक के मुंह से झाग जा रहा था. मृतक अररिया जिले का रहने वाला था. वहीं इलाके के दमका चौक के पास पुलिस को एक अज्ञात शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है.

इलाके में दो शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई है. वहीं पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मौत की असल वजह क्या है वहीं पुलिस की टीम दूसरे शव की पहचान के लिए लगातार कोशिश कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home