HomeBiharनीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल महत्वपूर्व 12 एजेंडों पर लगी मुहर

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल महत्वपूर्व 12 एजेंडों पर लगी मुहर

लाइव सिटीज, पटना: पटना के मुख्य सचिवालय में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में कुल 12 एजेंडों पर कैबिनेट की मुहर लगी है. नीतीश कैबिनेट की आज हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर कैबिनेट की मुहर लगी है. आज हुई कैबिनेट की बैठक में बिहार खेल प्राधिकरण पटना के सुगम संचालन के लिए बायलॉज के प्रारूप एवं प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई है. वहीं कैबिनेट ने बिहार नगरपालिका प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन संशोधन मॉडल उपविधि 2022 की स्वीकृति दे दी है.

दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में फायर टेक्नोलॉजी एवं सेफरी पाठयक्रम के लिए 12 अतिरिक्त शैक्षणिक पदों एवं बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में इसी पाठ्यक्रम के लिए 6 अतिरिक्त शैक्षणिक पद समेत कुल 18 शैक्षणिक पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है. इसके अलावे पटना हाई कोर्ट की स्थापना में बेंच सेक्रेटरी के 64 स्वीकृत पदों में से 10 पदों को © उत्क्रमित करते हुए बेंच सेक्रेटरी संवर्ग के पुनर्गठन की स्वीकृति दी गई है.

बिहार कैबिनेट ने सरकारी सेवकों को प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अवसरों की सीमा के संबंध में स्वीकृति दे दी है। वहीं पीएमसीएच में ग्रीन केंद्र बिजली उप केंद्र की अधिष्ठापन के लिए 2 अरब 55 करोड़ 89 लाख 71 हजार स्कीम की स्वीकृति दी गई है, विकास प्रबंधन संस्थान के अस्थाई कैंपस के संचालन एवं स्थापना पर कुल संभावित व्यय 98 करोड़ 3500000 अनुदान की स्वीकृति दी गई है.

कैबिनेट की बैठक में बिहार खेल प्राधिकरण पटना के सुगम संचालन के लिए लॉज के प्रारूप एवं प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है. बिहार नगरपालिका प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन संशोधन मॉडल उपविधि 2022 की स्वीकृति दी गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home