HomeBiharबिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन, महागठबंधन के विधायकों...

बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन, महागठबंधन के विधायकों का हंगामा जारी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की माँग को लेकर महागठबंधन विधायक बैनर पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. आज मॉनसून सत्र का आखिरी दिन है. RJD के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार को उसका हक हम लोग दिलवाकर रहेंगे.  

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार को धोखा दिया है. बिहार का विकास तभी होगा जब विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा. ऐसे कैसे केंद्र सरकार ने संसद में कह दिया कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल सकता है. इस मुद्दे पर हम लोग लड़ाई लड़ेंगे. नीतीश को इस मुद्दे पर साथ आना है तो आएं, हमलोग उनको आमंत्रण देने नहीं जा रहे हैं. बजट में बिहार के लिए कुछ भी खास नहीं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home