HomeBiharखेत में काम करने सीतामढ़ी से नवादा आए, बिजली गिरने से एक...

खेत में काम करने सीतामढ़ी से नवादा आए, बिजली गिरने से एक परिवार के तीन की गई जान

लाइव सिटीज, नवादा: नवादा जिले के रजौली प्रखंड की अमावां पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित दरियापुर गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। धान की रोपनी कर रहे मजदूरों पर ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया। घटना शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी जिले के सोनवर्षा प्रखंड अंतर्गत मधेशरा गांव से 12 मजदूर धान रोपने के लिए रजौली आए थे।इनमें आठ मजदूर राजाबिगहा गांव में, जबकि चार मजदूर दरियापुर गांव में मनोज यादव के खेत में धान की रोपनी कर रहे थे। मंगलवार शाम अचानक बादल गरजने के साथ बारिश शुरू हो गई।

बारिश शुरू होने के बाद मजदूर खेत से बाहर निकलने लगे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ ठनका गिरा और चार मजदूर इसकी चपेट में आ गए। इनमें तीन मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में एक मजदूर घायल हो गया, जिसे बाद में इलाज के लिए ले जाया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments