HomeBiharमतदान के साथ आज झमाझम होगी बारिश, पांच जिलों में ऐसा रहेगा...

मतदान के साथ आज झमाझम होगी बारिश, पांच जिलों में ऐसा रहेगा मौसम; आंधी-पानी को लेकर अलर्ट जारी

लाइव सिटीज, पटना: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज प्रदेश की पांच सीटों पर मतदान होगा। झंझारपुर, खगड़िया, सुपौल, अररिया और मधेपुरा में होने वाले मतदान के दिन लोगों को मौसम का साथ मिलेगा। मतदान के दिन वोटों के साथ मेघ झूम कर बरसेंगे।इन जगहों पर अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस व खगड़िया में 32-34 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार उत्तर-पूर्व बिहार एवं उप हिमालय पश्चिम बंगाल और आसपास क्षेत्रों में चक्रवातीय परिसंचरण का प्रभाव बने होने के साथ पटना समेत अधिसंख्य भागों में गरज-तड़क के साथ आंधी-पानी की भी चेतावनी है।

उत्तर पूर्व भागों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा के प्रवाह को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य भागों में तेज हवा के साथ आंधी-पानी की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home