HomeBiharभव्य जुलूस के साथ पटना सिटी के चित्रगुप्त घाट में भगवान चित्रगुप्त...

भव्य जुलूस के साथ पटना सिटी के चित्रगुप्त घाट में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का हुआ सामूहिक विसर्जन, पूर्व सांसद आर के सिन्हा रहे मौजूद

लाइव सिटीज, पटना: पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने सहाय सदन में विभिन्न पूजा समितियों से आई श्री चित्रगुप्त की प्रतिमाओं की आरती उतारकर सामूहिक विसर्जन के लिए रवाना किया। इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के अलावा आयोजन समिति के प्रो निर्मल श्रीवास्तव, सुजीत वर्मा, अरुण कर्ण समेत भारी संख्या मे अन्य लोग मौजूद रहे। 

सभी प्रतिमाएं अन्नपूर्णा भवन से भव्यता के साथ सहाय सदन और सहाय सदन से शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुईं पटना सिटी स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर मे एकत्रित हुईं। यहां महाआरती के बाद एक एक कर सभी प्रतिमाओं को मंदिर परिसर में स्थित विसर्जन सरोवर में विधि पूर्वक विसर्जित किया गया।

आयोजन के प्रणेता पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने बताया कि उन्होंने श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर के अध्यक्ष का दायित्व लेने के बाद मंदिर को देश का भव्य धार्मिक पर्यटन स्थल बनाने और कलमजीवियों के नव जागरण  आंदोलन को सशक्त करने की योजना के अंतर्गत पटना में गठित सौ से अधिक पूजा समितियों की श्री चित्रगुप्त प्रतिमाओं के सामूहिक विसर्जन को सबकी सहमति से करना शुरू किया। जिसकी भव्यता दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है।

सभी प्रतिमा की आरती राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा द्वारा किया गया। विसर्जन कार्यक्रम में विधायक अरुण सिन्हा, ऋतुराज सिन्हा उपस्थित रहे। श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा और प्रधान सचिव सुदामा प्रसाद के साथ ही नवीन कुमार सिन्हा, अनुज सिन्हा, नवल सिन्हा आदि ने विसर्जन प्रबंधन में सहयोग किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments