HomeBiharबिहार में अगले चार दिनों तक आसमान रहेगा साफ, अगले सप्ताह से...

बिहार में अगले चार दिनों तक आसमान रहेगा साफ, अगले सप्ताह से पारे में तेजी से आएगी गिरावट

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार में सर्दी ने दस्तक दे दी है। पटना समेत राज्य के विभिनन जिलों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं अगले सप्ताह से पारे में तेजी से गिरावट होगी। सुबह में कोहरे की धुंध और बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे। बाद में आसमान साफ हो जाएगाा।

मौसम विभाग के अनुसार पटना में अगले 17 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। पटना का इन दिनों अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच है। लेकिन अगले एक सप्ताह में तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। 17 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

पटना समेत राज्य के अन्य जिलों के तापमान में अभी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। इन दिनों पटना में रात के समय ठंड की स्थिति बन रही है, वहीं मुजफ्फरपुर और गया समेत विभिन्न जिलों में सिरहन बढ़ गई है। मौसम पूर्वानुमान में राज्य में तीन-चार दिनों के बाद तेजी से तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है। राज्य के आठ जिलों में सिरहन बढ़ गई है। मुजफ्फरपुर, गया, सासाराम, औरंगाबाद, समस्तीपुर और सहरसा जैसे शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments