HomeBiharघर से खाना खाकर डेरा जा रहा था किसान..तभी अपराधियों ने शुरू...

घर से खाना खाकर डेरा जा रहा था किसान..तभी अपराधियों ने शुरू कर दी अंधाधुन फायरिंग

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: खबर जहानाबाद से हैं जहां किसान की गोली मार हत्या कर दी गई है.हत्या की यह घटना जिले के भेलावर ओपी क्षेत्र के पचरुखिया गांव की है.हत्या की बाद इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं परिवार मे कोहराम मचा हुआ है,और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मिली जानकारी के अनुसार पचरूखिया गांव के किसान रामाश्रय यादव की गोली मारकर हत्या की है.घर से खाना खाकर डेरा जाने के दौरान अपराधियों ने अंधाधुन फायरिंग करते हुए एक के बाद एक तीन गोली मारी…गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

परिवार के लोग रामाश्रय को लेकर अस्पताल पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.परिजनों का कहना है कि जमीन को लेकर काफी दिनों से गांव के ही एक परिवार के साथ विवाद चल रहा था और उन्हें आशंका है कि इन्ही लोगों ने हत्या की है.वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन मे जुट गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home