HomeBiharवैशाली में पेय पदार्थ पीने से दो युवकों की हालत बिगड़ी, जहरीली...

वैशाली में पेय पदार्थ पीने से दो युवकों की हालत बिगड़ी, जहरीली शराब के सेवन की चर्चा तेज

लाइव सिटीज, वैशाली: बिहार के वैशाली के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के रामभद्र मोहल्ला में पेय पदार्थ पीने से दो युवकों की स्थिति गंभीर हो गई, परिवार वालों ने इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। सूत्रों के मुताबिक दोनों के शराब पीने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस प्रशासन शराब पीने की बात से इंकार कर रही है।

बताया जाता है कि राकेश एवं विनोद दोनों कहीं एक जगह बैठ कर पेय पदार्थ का सेवन किया था। उसके बाद घर लौटने के पश्चात दोनों की तबीयत अचानक खराब होने लगी। परिवार वालों ने इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल हाजीपुर भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।

चिकित्सक के मुताबिक दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में राकेश शाह की पत्नी आरती देवी ने बताया कि दोनों ड्यूटी करने के लिए निकले थे। कहीं बैठकर दोनों ने शराब पी है घर आने के बाद दोनों का अचानक तबीयत खराब हो गया। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने बताया कि दोनों की हालत नाजुक थी, जिसके बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। परिवार के द्वारा अल्कोहल एवं पॉइजन लेने की बात कही जा रही है। मामला जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा। मीडिया द्वारा युवक के मुंह से शराब की गंध की बात पर चिकित्सक ने शराब मामले में किसी बात को लेकर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home