HomeBiharमोकामा-गोपालगंज में वोटिंग शुरू, बूथों पर लगी वोटरों की लंबी कतार

मोकामा-गोपालगंज में वोटिंग शुरू, बूथों पर लगी वोटरों की लंबी कतार

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदन शुरू हो गया है. गोपालगंज और मोकामा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान ठीक सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम के 6 बजे तक दोनों सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इन दोनों सीटों पर सीधी लड़ाई बीजेपी बनाम राजद है.

आंकड़ों के लिहाज से मोकामा में पुरुष वोटरों का दबदबा है, जबकि गोपालगंज में महिला वोटरों का प्रभाव ज्यादा है. गोपालगंज में 2020 के विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 57 फ़ीसदी से ज्यादा था, जबकि मोकामा में 55 फ़ीसदी से ज्यादा पुरुष वोटर ने वोटिंग की थी. मोकामा में कुल मतदाताओं की संख्या 281251 है, जबकि गोपालगंज में 331469 है.

गोपालगंज सीट पर भाजपा ने दिवंगत विधायक और पूर्व मंत्री सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को मैदान में उतारा है. उनका मुकाबला राजद के उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता से है. लेकिन लालू यादव के साले साधु यादव की पत्नी इंदिरा यादव और ओवैसी की पार्टी ने गोपालगंज की लड़ाई को बेहद दिलचस्प बना दिया है.दोनों सीटों पर कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. मोकामा सीट पर सबकी नजर टिकी हुई है. मोकामा सीट पर सीधा मुकाबला राजद की उम्मीदवार नीलम देवी और भाजपा उम्मीदवार सोनम देवी के बीच है. नीलम देवी अनंत सिंह की पत्नी है, जबकि सोनम देवी भी बाहुबली ललन सिंह की पत्नी है.

मोकामा और गोपालगंज में आज शाम 6 बजे तक मतदान होगा. हालांकि दोपहर के वक्त जो मतदान का प्रतिशत होगा वही तय करेगा कि पिछली बार से इस बार मतदाताओं का रुझान कैसा रहेगा. साल 2020 के विधानसभा चुनाव में मोकामा के अंदर 54.1 फ़ीसदी वोटिंग हुई थी जबकि गोपालगंज में 55.3 फ़ीसदी मतदान हुआ था.

बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदन शुरू हो गया है. गोपालगंज और मोकामा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से ही वोटरों की बूथों पर लंबी कतार दिख रही है. मतदान को लेकर मोकामा और गोपालगंज में आज सरकार ने सार्वजनिक छुट्टी घोषित की है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home