HomeBiharबिहार में असर दिखाएगी उत्‍तर पछुआ हवा, पटना के मौसम विज्ञान केंद्र...

बिहार में असर दिखाएगी उत्‍तर पछुआ हवा, पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने दी अहम जानकारी

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पटना समेत बिहार में बुधवार को मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पूरे प्रदेश में उत्तर पछुआ का प्रवाह बना हुआ है। इसकी गति छह से आठ किमी प्रतिघंटा है। यह हवा बिहार के मौसम में अपना असर दिखा रही है। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

बिहार में उत्‍तर पछुआ हवा के प्रभाव से प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क रहेगा। आकाश मुख्य रूप से साफ रहने के साथ सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास लोगों को होगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले पांच दिनों तक दिन और रात के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा वहीं इसके बाद पारे में आंशिक गिरावट के आसार हैं।

पछुआ हवा की गति कम होने के कारण अभी तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होगी। बुधवार को सर्वाधिक न्यूनतम तापमान गया में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी का न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस पूर्वी चंपारण व बेगूसराय में दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments