HomeBiharनीलम देवी को 25 नवंबर तक खाली करना होगा सरकारी बंगला, पहले...

नीलम देवी को 25 नवंबर तक खाली करना होगा सरकारी बंगला, पहले खत्म हुआ था राज्यमंत्री का दर्जा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मोकामा के विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. उन्हें राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य पद से हटा दिया गया है. इसके साथ ही उन्हें मिला उप मंत्री का दर्जा भी तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया गया है. इतना ही नहीं, भवन निर्माण विभाग ने उन्हें पटना के 1 मॉल रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया है. नीलम देवी को 25 नवंबर तक यह आवास खाली करना होगा. फिलहाल इसी बंगले में अनंत सिंह और उनका परिवार रह रहा है.

बिहार सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, नीलम देवी को समिति के सदस्य पद से मुक्त कर दिया गया है. इसके बाद उनका उप मंत्री का दर्जा भी समाप्त हो गया. इसके अलावा भवन निर्माण विभाग ने सरकारी आवास खाली करने की समयसीमा तय कर दी है. इस कार्रवाई के बाद नीलम देवी को मिले सरकारी पद और सुविधाएं वापस ले ली गई हैं

इससे पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अनंत सिंह और नीलम देवी को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दोनों की प्राथमिक सदस्यता खत्म करने की घोषणा की थी. जेडीयू ने विधानसभा अध्यक्ष से संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश भी की है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home