HomeBiharबिना ड्राइवर 500 मीटर तक दौड़ती रही बस, 6 कांवड़ियों की मौत

बिना ड्राइवर 500 मीटर तक दौड़ती रही बस, 6 कांवड़ियों की मौत

लाइव सिटीज, देवघर: देवघर में आज सुबह कांवरियों से भरी बस दुर्घटना में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है. 4 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. गंभीर रूप से घायलों को एम्स रेफर किया गया, जहां एक और कांवरिया की भी मौत हो गई.

मृतकों में चालक समेत 3 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं. मृतक सुमन कुमारी गयाजी की रहने वाली थीं, जबकि दुर्गावती देवी पश्चिम चंपारण, शिवराज वैशाली, देवकी प्रसाद पटना, समदा देवी पटना और चालक सुभाष तुरी देवघर का रहने वाला है.

सुबह यात्री बस देवघर से बासुकीनाथ धाम जा रही थी, तभी मोहनपुर के जमुनिया मोड़ के पास चालक की लापरवाही के कारण बस सामने से आ रहे गैस सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई. इसके बाद चालक वाहन से बाहर फेंका गया, जिससे बिना चालक की बस 100 मीटर आगे जाकर सड़क किनारे रखे ईंट से टकरा गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home