HomeBiharतेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को दिखाया आइना, बेटियों के साथ क्यों...

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को दिखाया आइना, बेटियों के साथ क्यों हो रहा ऐसा..?

लाइव सिटीज, पटना: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और फिर हत्या के मामले में देशभर में चिकित्सकों के बीच आक्रोश है. वहीं, आज तेजस्वी यादव ने महिला सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘बिहार में नीतीश कुमार की सरपरस्ती में सत्ता संरक्षित अपराधी और बलात्कारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है

तेजस्वी यादव ने लिखा कि ‘दरभंगा में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप, पुलिस ने एफआईआर करने में चार दिन और फिर उसके बाद अल्ट्रासाउंड कराने में और चार दिन लगाए. भाई बोला-प्राइवेट पार्ट में थी चोट और सूजन! मुजफ्फरपुर में मां-बाप के सामने नाबालिग लड़की का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म करने के पश्चात हैवानों ने नाबालिग के ब्रेस्ट और प्राइवेट पार्ट को काटा, बाद में हत्या कर अर्धनग्न शव को पोखर में फेंका.

आगे लिखा की, मधुबन में 19 वर्षीय लड़की की घर में घुस कुल्हाड़ी से काट कर हत्या! वैशाली में 27 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या. बिहार में नीतीश कुमार की सरपरस्ती में सत्ता संरक्षित अपराधी और बलात्कारियों का मनोबल किस कदर बढ़ा हुआ है यह उसकी 2-3 दिन की एक छोटी सी बानगी है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home