HomeBiharप्रशांत किशोर ने RJD MLA की बोलती कर दी बंद, सबके सामने...

प्रशांत किशोर ने RJD MLA की बोलती कर दी बंद, सबके सामने किया ये खुलासा

लाइव सिटीज, पटना: प्रशांत किशोर पार्टी बनाने वाले हैं. दो अक्टूबर को पार्टी का गठन होगा. इससे पहले बिहार में खूब सियासत हो रही है. पैसे देकर लोगों को जोड़ने वाले सवालों पर अपना रुख साफ किया. उन्होंने कहा कि जन सुराज सत्ता में नहीं है. आरजेडी और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि शराब और बालू माफिया से पैसा इन लोगों ने लिया है और फिजूल की बयानबाजी कर रहे हैं.

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर मान लीजिए हम पैसा दे भी रहे हैं तो आप ज्यादा पैसा दे दीजिए. आपके पास पैसे की कमी तो है नहीं, 30 वर्षों से बिहार को आप लोगों ने लूटा है. प्रशांत किशोर ने लालू परिवार पर हमला करते हुए कहा कि आपने नौकरी के बदले कई लोगों से जमीन लिखवाई है. अपने लिए मॉल बनवाया है. कम से कम उस पैसे का इस्तेमाल अपने ही कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए कर लीजिए.

आरजेडी विधायक की ओर से टिप्पणी की गई है कि प्रशांत किशोर का टाइटल ‘पांडेय’ है. इस पर प्रशांत किशोर ने साफ कह दिया कि आरजेडी के विधायक और मंत्री के बेतुके वक्तव्य पर अब हम टिप्पणी करने लगे, ये हमारा स्तर नहीं है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home