HomeBiharकाराकाट में पीएम मोदी पर गरजे तेजस्वी यादव, कहा - मोदी जी...

काराकाट में पीएम मोदी पर गरजे तेजस्वी यादव, कहा – मोदी जी ई बिहार है, यहां उड़ती चिड़िया को हल्दी लगाया जाता

लाइव सिटीज, रोहतास: बिहार के काराकाट सीट पर एनडीए हो या इंडिया महागठबंधन सहित सभी दलों की निगाहें टिकी है. ऐसे में अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में दिग्गज नेता लगातार धुआंधार चुनावी प्रचार कर रहे हैं. इसी कड़ी में रविवार को काराकाट संसदीय क्षेत्र के बिक्रमगंज में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया है. इस दौरान काराकाट के माले के प्रत्याशी राजाराम सिंह के लिए वोट मांगा.

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एक 34 साल के नौजवान को धमकी दे रहे हैं, लेकिन यह बिहारी हैं, यहां कोई दिल्ली वाले नहीं है जिसे कोई भी जेल भेज देगा. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में उड़ती चिड़िया को हल्दी लगाने का काम किया जाता है

तेजस्वी ने कहा कि 34 साल के नौजवान को धमकी दे रहे हैं. मैं कहना चाहता हूं कि ये बिहार है बिहार. ई दिल्ली नईखे, झारखंड नईखे. उड़ती चिड़िया को भी हल्दी लगा देंगे

तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ हिंदू मुस्लिम करते हैं. हमलोगों को गाली देने का काम करते हैं. यह नहीं बताते कि उन्होंने कितने विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेज खोले. बिहार के लिए प्रधानमंत्री ने क्या-क्या किया है? जबकि उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में 5 लाख से अधिक सरकारी नौकरी दी. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के संबंध में कहा कि भाजपा के लोगों ने उनके चाचा नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है, लेकिन फिर भी उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home