HomeBiharPM के 'बेड रेस्ट' वाले बयान पर बोले तेजस्वी- 'बस हमें गाली...

PM के ‘बेड रेस्ट’ वाले बयान पर बोले तेजस्वी- ‘बस हमें गाली देने आते हैं बिहार

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है। तेजस्वी ने कहा है कि पीएम काम की बात तो करते नहीं हैं, सिर्फ मुझे और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव को गाली देने बिहार आते हैं। दरअसल, अगला लेख मोतिहारी में चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव के बेड रेस्ट वाले बयान को लेकर कहा कि मैंने सुना है कि यहां कोई घूम-घूम कर कह रहा है कि 4 जून के बाद मोदी को बेड रेस्ट देगा। मेरी तो ये कामना है कि देश के किसी भी नागरिक को बेड रेस्ट की जरूरत न पड़े।

तेजस्वी ने पीएम मोदी के बयान को लेकर कहा है कि बेड को भी जंगल से जोड़ दिया। सब लोगों को बेड खाली कर देना चाहिए। और कुछ बचा है। काम की बात तो करते नहीं हैं, खाली गाली देने आते हैं तेजस्वी और लालू जी को। तेजस्वी ने सवालिया लहजे में पूछा कि वो (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) बताएं कि 10 साल में क्या किया?

पूर्व डिप्टी सीएम ने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी इस बार साफ हो रही है क्योंकि उसने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। बिहार में रोजगार, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, कारखाना निवेश ये सभी वादे अधूरे हैं, जिसकी वजह से बिहार के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इसलिए जनता इस बार इंसाफ कर रही है और बीजेपी को बिहार में साफ कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home