HomeBiharतेजस्वी बढ़िया काम कर रहे हैं, आना जाना लगा रहेगा: आदित्य ठाकरे

तेजस्वी बढ़िया काम कर रहे हैं, आना जाना लगा रहेगा: आदित्य ठाकरे

लाइव सिटीज, पटना: शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के बिहार पहुंचते ही सियासत गर्मा गयी है. आदित्य राबड़ी आवास पर पहुंचकर तेजस्वी यादव से मुलाकात की. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार से एक अणे मार्ग मिलने पहुंचे. सीएम नीतीश से मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए कहा कि वे बिहार में बढ़िया काम कर रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव से हमारी बातचीत पहले भी चलती रही है. आज उनसे मुलाकात करने आया था. देश का युवा रोजगार, महंगाई पर काम करना चाहता है. मुलाकात का उद्देश्य यह था कि बेहतर कार्य कर सकें. पहले भी बात होती रहती थी. कटुता कभी नहीं आई और दोस्ती आगे भी चलती रहेगी. उन्होंने तेजस्वी यादव को मुंबई आमंत्रित करने की भी बात कही. साथ ही कहा कि अब आना-जाना लगा रहेगा.

डिप्टी सीएम तेजस्वी ने आदित्य ठाकरे को लालू यादव की जीवनी पर लिखी किताब भेंट की. पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य के साथ पार्टी सचिव अनिल देसाई और उप नेता प्रियंका चतुर्वेदी भी मौजूद थीं. आदित्य का यह दौरान बेहद अहम माना जा रहा है. इधर, बीजेपी नेता लगातार आदित्य के बिहारे के दौरे को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर हमला कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home