HomeBiharसिवान में राजद प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी के नामांकन में पहुंचे तेजस्वी,...

सिवान में राजद प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी के नामांकन में पहुंचे तेजस्वी, पीएम मोदी पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, सिवान: सिवान में इंडिया गठबंधन के राजद प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी के नामांकन को लेकर शहर के गांधी मैदान में जनसभा आयोजित की गई। जिसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ,वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी और राजद के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने शिरकत किया।

इस जनसभा में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी ने गाना गाकर पीएम पर तंज भी कसा है। गाना गाते हुए कहा कि तुम तो धोकेबाज हो। वादा करके भूल जाते हो। रोज रोज मोदी जी जो झूठ बोलोगे, जनता जब रूठ जायेगी तो हाथ मलोगे।

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी जी ने 10 साल में इतना झूठ बोला है की गोबर को भी हलुआ बना दिया है। मोदी जी झूठ बोलने की फैक्ट्री है, मैन्युफैक्चरर है, होलसेलर है और डिस्ट्रीब्यूटर भी है। उन्होंंने जिंदगी भर झूठ ही बोला है। अब सरकार बदलेगा,बिहार से ही परिवर्तन का लहर देश में चलेगा। भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री है। लेकिन किसी काम के नहीं है,सिर्फ पगड़ी बांधना और समाज में नफरत फैलाना,एक लाउड माउथ और एक फाउंड माउथ है। हम थे तो रात को भी काम करते थे। अस्पतालों में जाकर छापा मारते थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments