HomeTrendingतेज प्रताप यादव ने सीएम नीतीश कुमार से मांगा इस्तीफा, कही ये...

तेज प्रताप यादव ने सीएम नीतीश कुमार से मांगा इस्तीफा, कही ये बड़ी बात

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव अपने एक बयान से फिर सुर्खियों में हैं. को विधानमंडल के सत्र के दिन तेज प्रताप यादव ने पत्रकारों से बातचीत में सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला. नीतीश कुमार से उन्होंने इस्तीफे की मांग कर दी. लॉ एंड ऑर्डर पर भी सवाल उठाया.

आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को इस्तीफा दे देना चाहिए. हाल में देखा होगा आपने कि किस तरह से मुकेश सहनी के पिता की हत्या की गई. अभी तक अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं. लॉ एंड ऑर्डर फेल हो चुका है.

एक सवाल के जवाब में तेज प्रताप यादव ने आगे कहा, “हम लोगों पर क्यों सवाल उठा रहे हैं? मुख्यमंत्री जी ये खुद बताएं ना कि क्यों जाकर किसी का पैर छूते हैं? जब उनसे नहीं हो रहा है तो वो पैर छूने जाते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home