HomeTrendingगोपालगंज में RJD नेता की संदिग्ध मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा...

गोपालगंज में RJD नेता की संदिग्ध मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

लाइव सिटीज, गोपालगंज: गोपालगंज में आरजेडी नेता की संदिग्ध मौत हो गई है. परिजनों ने इसे हत्या करार दिया है. मामला जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर पुल के पास स्थित राजवाही गांव का है. मृतक की पहचान जादोपुर थाना क्षेत्र के मशान थाना गांव निवासी झूलन यादव के 26 वर्षीय बेटा सुनील यादव के रूप में की गई है

घटना के बारे में बताया जाता है कि सुनील बाइक पर सवार होकर मंगलपुर की तरफ गया था. इसी बीच गोपालगंज और बेतिया जिले के बॉर्डर पर राजवाही गांव के पास एक अन्य बाइक सवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. परिजनों का आरोप है कि अज्ञात बाइक सवार ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. वहीं, बॉर्डर पर मौजूद बेतिया जिले के नौतन थाना की डायल 112 की पुलिस टीम को इसकी सूचना मिली. जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 के टीम घायल युवक को लेकर तत्काल बेतिया सदर अस्पताल पहुंची लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

मौत की जानकारी मिलने के बाद डायल 112 के पुलिसकर्मी भागने लगे. हम लोगों ने उनसे एंबुलेंस बुलाने की मांग की लेकिन नहीं बुलाया. परिजनों के मुताबिक पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home