HomeBiharस्टूडेंट ने एग्जाम में लिख दिया भोजपुरी गीत, टीचर ने फोन पर...

स्टूडेंट ने एग्जाम में लिख दिया भोजपुरी गीत, टीचर ने फोन पर लगा दी क्लास; कहा- शर्म नहीं आती

कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जब परीक्षाओं में छात्र आंसर शीट पर अजीबोगरीब जवाब लिख देते हैं. लेकिन बिहार के छपरा जिले से एक ऐसा माभोजपुरी गाना ही लिख दिया. इसके बाद टीचर ने ऐसा कदम उठाया जिसकामला सामने आया है जहां एक छात्र ने आंसर शीट पर अंदाजा शायद छात्र ने तो नहीं लगाया होगा.

दरअसल, यह घटना बिहार के छपरा जिले की बताया जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका एक वीडियो भी सामने आया है. किसी स्कूल की किसी परीक्षा में एक छात्र ने सवाल का जवाब लिखने की जगह भोजपुरी गाने की लिरिक्स लिख दी. जब टीचर जांच कर रहा था तो हैरान रह गया. उसे गुस्सा आया और तुरंत छात्र के घर फोन लगा दिया.

बताया जा रहा है कि छात्र ने ही टीचर का फोन उठाया. इसके बाद टीचर ने छात्र से जब पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया तो वह जवाब नहीं दे पाया. इसके बाद टीचर ने छात्र से पूछा कि वह अपने पिता से बात कराए या फिर उनका नंबर दे. गुस्साए टीचर ने उससे कहा कि वह अपने पिताजी के साथ सुबह स्कूल पहुंचे.

बता दें कि यह बिहार से पहला मामला नहीं जब किसी छात्र ने ऐसी हरकत की. कुछ समय पहले गोपालगंज से भी एक ऐसा यह मामला सामने आया था जहां पर एक छात्र ने अपनी आंसर शीट में खेसारी लाल यादव का गाना ही लिख दिया था. जिसके बाद से पूरे सोशल मीडिया पर उसकी आंसर शीट वायरल हुई थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home