HomeBiharतेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन किशोरों को बेरहमी से रौंदा, मौत

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन किशोरों को बेरहमी से रौंदा, मौत

लाइव सिटीज, जमुई: बिहार के सिकंदरा नवादा मुख्यमार्ग से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां नवादा मुख्यमार्ग पर गुरुवार की सुबह रामपुर गांव के समीप एक स्कोर्पियो ने तीन किशोरों को टक्कर मार दी. इस हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, दिघौत गांव निवासी योगेंद्र रविदास का बेटा विनय कुमार (14 साल), धोबी मांझी का बेटा धनराज कुमार (14 साल) और दयानंद रविदास का बेटा रामप्रवेश कुमार (15 साल) एक बाइक पर सवार होकर नवादा की ओर जा रहे थे.

रामपुर गांव के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आधे घंटे से अधिक समय तक किशोरों के शव सड़क पर पड़े रहे.

इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सिकंदरा थाने को दी गई सूचना पर पुलिस पहुंची और किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया. उधर, तीन लड़कों की एक साथ मौत से गांव में कोहराम मच गया. साथ ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

आपको बता दें कि, इस घटना में एक महिला की मौत हो गई. खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर हरदी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ऑटो पलट गया. हादसे में मां की कुचलकर मौत हो गई और महिला की बेटी घायल हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home