HomeBiharलगातार 3 बार विधायक बनने वाले रत्नेश सदा पहली बार बने मंत्री,...

लगातार 3 बार विधायक बनने वाले रत्नेश सदा पहली बार बने मंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

लाइव सिटीज, पटना: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद एक मंत्री पद के लिए नीतीश मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार हुआ. सोनबरसा राज सुरक्षित सीट से जेडीयू के विधायक रत्नेश सदा को मंत्री बनाया गया. राजभवन के दरबार हॉल में उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर उन्हें पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई.

इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. साथ में कई अन्य मंत्री भी उपस्थित रहे. जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी भी जेडीयू कोटे से नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाए गए थे. उन्हें अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया था. उनके इस्तीफे के बाद अब रत्नेश सदा को मंत्री बनाया गया है.

रत्नेश सदा मंत्री पद की शपथ लेने के लिए राजभवन पहुंचे तो यहां कई मंत्री पहुंचे हुए थे. रत्नेश सदा के शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री विजय चौधरी, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, बिजेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, प्रो. चंद्रशेखर, समेत अन्य कई मंत्री मौजूद रहे. जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद रहे. इस मौके पर रत्नेश सदा की मां, उनकी पत्नी, बेटा और बहू भी थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home