HomeBiharकटिहार में रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने मारी स्कोर्पियो में टक्कर,...

कटिहार में रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन ने मारी स्कोर्पियो में टक्कर, तीन की मौत

लाइव सिटीज, कटिहार: बिहार के कटिहार में सड़क हादसा हुआ है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की स्कोर्पियो से सीधी भिड़ंत के दैरान यह दुर्घटना हुई है. मामला घटना जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 31 स्थित कटरिया के पास का बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है

दरअसल पूरी घटना जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र की हैं जहां अज्ञात वाहन और स्कोर्पियो की सीधी टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है. टक्कर इतनी खतरनाक थी कि स्कोर्पियो के परखच्चे उड़ गए. स्कोर्पियो पटना के नंबर प्लेट की बताई जा रही है.

बताया जा रहा हैं कि स्कोर्पियो सवार किसी काम के सिलसिले में पूर्णिया आए थे और देर रात वापस बेगूसराय लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर अज्ञात वाहन से सीधी भिड़ंत हो गई.

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे कुर्सेला थानाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही हैं. मृतकों के परिजनों को सूचित किया जा रहा हैं. शव को अग्रतर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. वहीं घटना कैसे हुई और किस अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी इसका पता लगाया जा रहा है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home