HomeBiharसिवान में सेक्स रैकेट का खुलासा: गोरखपुर से लाई जातीं थी लड़कियां,...

सिवान में सेक्स रैकेट का खुलासा: गोरखपुर से लाई जातीं थी लड़कियां, अफसर भी लगाते थे हाजिरी

लाइव सिटीज, सिवान: महादेवा ओपी थाना इलाके के सलेमपुर नदी के किनारे शिक्षा विभाग के एक कर्मी के घर देह व्यापार का धंधा चल रहा था. गुरुवार की रात इसका भंडाफोड़ हुआ. जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त एक महिला और एक गोरखपुर की लड़की को नशे की हालत में हिरासत में लिया गया. जब कुछ लड़के इन महिलाओं के पास बंद कमरे में पहुंचे तो मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी. इसके बाद महादेवा थाने की पुलिस ने छापेमारी की जिसके बाद खुलासा हुआ.

एएसआई सुधीर सिंह ने पूछ-ताछ की तो लड़की ने सब कुछ बता दिया. हालांकि मोहल्ले के लोग काफी ज्यादा आक्रोशित थे. उनका कहना था कि कई बड़े-बड़े अधिकारी भी इस महिला के पास आते हैं. गलत काम कराया जाता है. लोगों का यह भी कहना था कि यहां कई सालों से लड़कियों को बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा कराया जाता है. वहीं लोग बता रहे थे कि गोरखपुर से रोजाना कई लड़कियां यहां आती हैं और धंधा करती हैं.

बताया जाता है कि जिस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया वही मास्टरमाइंड है. महिला ने बताया कि वह आशा कार्यकर्ता है. वह किराए पर शिक्षा विभाग के कर्मी राजेंद्र राम के मकान में रहती है. पकड़ी गई महिला आंदर की रहने वाली बताई गई. वहीं जो लड़की नशे की हालत में पकड़ी गई वह गोरखपुर की रहने वाली बताई जा रही है. पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर महिला थाने गई.

छापेमारी करने आए महादेवा ओपी थाने के एएसआई सुधीर सिंह ने बताया कि एक महिला और एक लड़की को हिरासत में लिया गया है. मोहल्ले के लोगों ने शिकायत की थी. इसके बाद पुलिस पहुंची. फिलहाल दोनों को महिला थाने के हवाले सौंप दिया गया है. महिला थानाध्यक्ष अपने स्तर से मामले को देखेंगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home