HomeBiharमहागठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान, बिहार में 26 सीटों पर लड़ेगी...

महागठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान, बिहार में 26 सीटों पर लड़ेगी राजद, 9 पर कांग्रेस, वाम दल को 5 सीट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो गया है। पटना में राजद ऑफिस में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान कर दिया गया है। आरजेडी 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस को 9 और वाम दलों को 5 सीटें मिली हैं। माले को 3, सीपीआई बेगूसराय और सीपीएम को खगड़िया की सीट दी गई है।

दिल्ली में राजद और कांग्रेस नेताओं के बीच 3 दिनों तक गहन मंथन के बाद नियम और शर्तों के साथ फॉर्मूला तय हुआ है। झारखंड में एक अतिरिक्त सीट (पलामू) राजद को मिली है। झारखंड की चतरा सीट पहले से राजद को मिली हुई है।

महागठबंधन की सीट बंटवारे की पूरी लिस्ट पढ़ें

(पहला चरण)

औरंगाबाद- आरजेडी

गया- आरजेडी

नवादा- आरजेडी

जमुई (एससी)- आरजेडी

(दूसरा चरण)

किशनगंज- कांग्रेस

कटिहार- कांग्रेस

पूर्णिया-आरजेडी

भागलपुर- कांग्रेस

बांका-आरजेडी

(तीसरा चरण)

झंझारपुर- आरजेडी

सुपौल-आरजेडी

अररिया-आरजेडी

मधेपुरा-आरजेडी

खगड़िया- सीपीएम

(चौथा चरण)

मुंगेर-आरजेडी
उजियारपुर-आरजेडी
समस्तीपुर (एससी) – कांग्रेस
बेगूसराय-सीपीआई
दरभंगा-आरजेडी

(पांचवा चरण)

सीतामढ़ी-आरजेडी
मधुबनी-आरजेडी
मुजफ्फरपुर-कांग्रेस
सारण-आरजेडी
हाजीपुर (एससी)-आरजेडी

(छठा चरण)

वाल्मीकि नगर
पश्चिम चंपारण-कांग्रेस
पूर्वी चंपारण-आरजेडी
शिवहर-आरजेडी
वैशाली-आरजेडी
गोपालगंज (एससी)-आरजेडी
सिवान-आरजेडी
महाराजगंज- कांग्रेस

(सातवां चरण)

नालंदा- सीपीआई माले
पटना साहिब- कांग्रेस
पाटिलपुत्र-आरजेडी
आरा- सीपीआई माले
बक्सर-आरजेडी
सासाराम (एससी) – कांग्रेस
काराकाट- सीपीआई माले
जहानाबाद-आरजेडी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments