HomeBiharगोपालगंज में डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, प्रोग्राम से लौट रही दो नर्तकी...

गोपालगंज में डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, प्रोग्राम से लौट रही दो नर्तकी की मौत, दो की स्थिति नाजुक

लाइव सिटीज, गोपालगंज: सड़क हादसे में दो नर्तकी की मौत हो गई है. घटना जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव के पास की है जहां एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो नर्तकियों की मौत हो गई जबकि दो नर्तकी बुरी तरह जख्मी हो गई है. जिसमे एक नर्तकी की स्थिति नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है.

घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि मृत नर्तकी जादोपुर थाना क्षेत्र के किसी प्रोग्राम में गई थी. वापस लौटने के दौरान जैसे ही स्कॉर्पियो भोजपुरवा गांव के पास पहुंची तभी चालक को नींद आने लगी. इसी दौरान चालक ने झपकी ली और स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराते हुए उस पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गई. हादसा इतना भीषण था की स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए.

थानाअध्यक्ष ने बताया कि एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से जा टकराई, जिससे दो नर्तकी किन्नर की मौत हो गई. मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है. शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home