HomeBiharदरभंगा में 12वीं की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों को स्कूल...

दरभंगा में 12वीं की परीक्षा देने जा रहे तीन छात्रों को स्कूल बस ने मारी टक्कर, एक की मौत, 2 घायल

लाइव सिटीज, दरभंगा: बिहार में बारहवीं की परीक्षा चल रही है. शनिवार को परीक्षा का तीसरा दिन है. दरभंगा में शनिवार की सुबह इंटर की परीक्षा देने बाइक से जा रहे तीन छात्रों को एक निजी स्कूल बस ने टक्कर मार दी. इसमें एक छात्र की मौत हो गई तो वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं. घटना सदर थाना क्षेत्र से सामने आई है. दोनों छात्रों को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है.

मृतक की पहचान रैयाम थाना क्षेत्र के मनोज सिंह के पुत्र प्रियांशु कुमार सिंह के रूप में हुई है. घायल छात्रों की पहचान राम बहादुर शाह के पुत्र चंदन कुमार और ज्ञानी पासवान के पुत्र नमन पासवान के रूप में हुई है. बताया जाता है कि बाइक पर सवार तीनों छात्र परीक्षा देने दरभंगा जा रहे थे.

इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार से जा रही हैरो इंग्लिश स्कूल की बस ने बाइक को सदर थाना क्षेत्र के लोआम में खरही चौक के निकट टक्कर मार दी. इसमें एक छात्र की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. स्कूल बस को जब्त किया गया है, लेकिन ड्राइवर की कोई सूचना नहीं है.

इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि तत्काल स्कूल बस को जब्त कर लिया गया है. सभी घायलों के परिवार को सूचित किया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home