HomeBiharराज्यपाल को हेलीकॉप्टर नहीं देने पर भड़के संजय जायसवाल, CM नीतीश पर...

राज्यपाल को हेलीकॉप्टर नहीं देने पर भड़के संजय जायसवाल, CM नीतीश पर लगाया ये आरोप

लाइव सिटीज, पटना: रविवार 21 मई को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर वाल्मीकि नगर पहुंचे। राज्यपाल के दो दिवसीय चंपारण यात्रा को काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। जानकारी दी गई है कि राज्यपाल अपने दौरे के दौरान नेपाल के अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। जिसमें पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी और एसपी के अलावा नेपाल के परसा चितवन नवलपरासी के डीएम और एसपी भी मौजूद रहेंगे। लेकिन राज्यपाल के इस दौरे पर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पश्चिम चंपारण के बेतिया से लोकसभा सांसद डॉ संजय जायसवाल ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है।

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बेतिया से लोकसभा सांसद डॉ संजय जायसवाल ने बिहार सरकार को अनुसूचित जाति और जनजाति से घृणा करने वाली सरकार करार दिया है। डॉ संजय जायसवाल ने बताया कि बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर वाल्मीकि नगर के दो दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे के लिए राज्य सरकार द्वारा हेलीकॉप्टर मुहैया नहीं कराया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। 

बेतिया से बीजेपी के लोकसभा सांसद डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि उन्हें आज सुबह ही यह जानकारी मिली की राज्यपाल को राज्य सरकार की ओर से हेलीकॉप्टर मुहैया नहीं कराया गया है। इसी वजह से दो दिवसीय महत्वपूर्ण दौरे पर राज्यपाल को सड़क मार्ग से वाल्मीकि नगर पहुंचना पड़ा, जहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और बेतिया से लोकसभा सांसद डॉ संजय जायसवाल ने राज्यपाल से बिहार सरकार द्वारा किए गए व्यवहार के लिए माफी मांगी। संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार के नागरिक होने के नाते मैं क्षमा प्रार्थी हूं। उन्होंने कहा कि वर्तमान बिहार सरकार को अनुसूचित जाति से इतनी घृणा है कि अगर उस समाज का व्यक्ति बिहार का राज्यपाल भी हो जाए। तो भी महागठबंधन सरकार की नजर में उसे हेलीकॉप्टर पर बैठने का हक नहीं है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि इसके पहले उन्होंने मुजफ्फरपुर के कार्यक्रम में भी राज्यपाल के साथ यही व्यवहार होते देखा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home