HomeBiharजातीय गणना पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, हिम्मत है तो 24...

जातीय गणना पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, हिम्मत है तो 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट प्रकाशित करें

लाइव सिटीज, पटना: जातीय जनगणना को लेकर बिहार की सियासत तेज हो गई है. एक तरफ महागठबंधन जातीय जनगणना को भुनाना चाहती है, तो वहीं बीजेपी ने भी आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है. इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सरकार को चुनौती दी है

सम्राट चौधरी ने कहा कि आज यदि जातीय सर्वेक्षण बिहार में हो रहा है तो इसे रोका किसने. हिम्मत है नीतीश बाबू तो इसकी रिपोर्ट 24 घंटे में रिलीज करो. किसने रोका है. यह लोग कुछ नहीं सिर्फ राजनीति करते हैं और जातियों में हमलोगों को बांटना चाहते हैं. येलोग इंतजार करते हैं कि नई-नई घटना घटे और दूसरे को फंसाएं. भाई सभी अपनी संख्या जानना चाहते हैं, आप रिपोर्ट प्रकाशित कीजिए, किसने रोका है.

आगे उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना कराने से किसने रोका. न सिर्फ न्यायालय ने रोका, न भाजपा ने रोका. हमलोग तो सरकार में 29 मंत्री में 16 मंत्री ने कैबिनेट में इसे पास कराया. येलोग रोज सिर्फ जातीय उन्माद फैलाना चाहते हैं. जिस तरह से लालू यादव ने 2015 में अगड़ी पिछड़े कर गए वही वह दोबारा दोहराना चाहते हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home