HomeBiharसम्राट चौधरी का सीएम नीतीश पर निशाना, कहा - मेरे पिताजी जब...

सम्राट चौधरी का सीएम नीतीश पर निशाना, कहा – मेरे पिताजी जब देश की सेवा कर रहे थे, तब नीतीश का जन्म भी नहीं हुआ था

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष इन दिनों आमने-सामने हैं. दोनों एक दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं. अब नीतीश कुमार ने अपने एक बयान में कहा है कि सम्राट चौधरी के पिताजी को वही राजनीति में लाए थे, इसको लेकर सम्राट चौधरी ने भी बड़ा बयान दिया है।

सम्राट चौधरीने कहा कि नीतीश कुमार उस समय में जन्म भी नहीं लिए होंगे, जिस समय मेरे पिताजी देश की सेवा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कुछ से कुछ बोल रहें हैं. ‘मैं एक सप्ताह के अंदर नीतीश कुमार को लेकर एक कैलेंडर जारी करूगां, जिसमें ये बताया जाएगा नीतीश ने अब तक कितनी पार्टियां बदली.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कर्पुरी ठाकुर से लेकर लालू यादव और जॉर्ज फर्नांडिस के साथ क्या किया. कब-कब वो पलटी मारे क्या-क्या राजनीति करके वो बिहार के मुख्यमंत्री बने ये सब बात लोगों को बताना जरूरी है. नीतीश कुमार बौखला गए हैं. बिहार में शराबबंदी है और शराबमाफिया किसे पैसा पहुंचा रहे हैं, इस बात को भी जनता को बताएंगे. सब बात जनता जानती है और सब प्रचारित करना है जनता को बताना है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home