HomeBiharरेल हादसा पर बोलीं रोहिणी, न तो पुल - पुलिया न रेल...

रेल हादसा पर बोलीं रोहिणी, न तो पुल – पुलिया न रेल – दुर्घटनाएं थम रही, इन सबको तनिक भी परवाह नहीं

लाइव सिटीज, पटना: झारखंड के चक्रधरपुर में हुए रेल हादसे के बाद रेलवे सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। पूर्व रेल मंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने भी रेल की सुरक्षा को लेकर सरकार को घेरा और कहा कि रेल के डिब्बे आज चलते फिरते ताबूत बनकर रह गए हैं।

दूसरी ओर सारण से लोकसभा उम्मीदवार रही रोहिणी आचार्य ने एक पोस्ट डाल कर कहा कि न तो पुल-पुलिया के धंसने का सिलसिला थम रहा है और न ही दुखद रेल दुर्घटनाएं ही थम रही हैं। रेल हादसों की वजह से लगातार जान-माल की क्षति जारी है।

उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों से देश की बागडोर जिन लोगों के हाथों में है, उन लोगों को इन सब की तनिक भी परवाह नहीं है। कोरी बयानबाजी की आड़ में भ्रष्टाचार ही इनके शासन का सार है।रोहिणी ने लिखा कि रेलवे सुरक्षा के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें तो खूब हो रही, मगर दुर्घटनाओं से सीख लेते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कोई काम नहीं किया गया।उन्होंने कहा, हर दुर्घटना के बाद निचले व मध्य स्तर के कर्मचारियों और अधिकारियों पर जिम्मेदारी थोप कर निलंबन की कार्रवाई, समीक्षा व जांच का कोरम पूरा दिया जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home