HomeBiharहावड़ा मुंबई ट्रेन हादसा को लेकर लालू यादव ने रेलवे की सुरक्षा...

हावड़ा मुंबई ट्रेन हादसा को लेकर लालू यादव ने रेलवे की सुरक्षा पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: झारखंड में रेल हादसे को लेकर लालू यादव ने दुख जताया है. राजद सुप्रीमो ने सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछले 13 दिनों के अंदर 7 रेल दुर्घटनाएं हुईं है जो चिंताजनक है. रेल यात्रियों की सुरक्षा का ख्याल नहीं रखा जा रहा है.

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है “13 दिनों में 7 रेल दुर्घटनाएं! नियमित होती रेल दुर्घटनाएं बेहद चिंताजनक है. सरकार ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए मूलभूत कदम भी नहीं उठा रही है. भारतीय रेलवे इतनी असुरक्षित हो चुकी है कि ट्रेनों पर चढ़ने से पहले यात्री प्रार्थना करते हैं कि यह यात्रा उनकी अंतिम यात्रा ना हो

बता दें कि झारखंड में हावड़ा-मुंबई ट्रेन बेपटरी हो गयी. चक्रधरपुर रेल डिवीडजन के बड़ाबम्बो-राजखरसावां स्टेशन के बीच पोटो बेड़ा गांव में यह घटना हुई. इस घटना में दो यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 6 यात्री घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है.हादसा के बाद राहत बचाव कार्य जारी है. रेलवे के मुताबिक 80 प्रतिशत यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और सभी को बस के माध्यम से चक्रधरपुर स्टेशन भेज दिया गया है. एक स्पेशल ट्रेनें भी चलायी जा रही है. रेलवे ने घायल यात्रियों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home