HomeBiharRJD ने अपने अंदाज में दी बापू को श्रद्धांजलि, जारी किया यह...

RJD ने अपने अंदाज में दी बापू को श्रद्धांजलि, जारी किया यह खास
वीडियो

लाइव सिटीज, पटना: पूरा देश आज महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रहा है. बापू की 251वीं जयंती के अवसर पर पूरे बिहार में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया जा रहा है . दिल्ली के राजघाट से लेकर पटना के गांधी मैदान तक जयंती समारोह का आयोजन किया गया है.इस बीच आरजेडी ने जरा हटकर अंदाज में पूज्य बापू को श्रद्धांजलि दी है. टि्वटर अकाउंट पर एक खास वीडियो जारी कर आरजेडी ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया है.

दरअसल आरजेडी ने अपनी पार्टी के बड़े नेता बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का एक वीडियो शेयर किया है. सवाल उठता है कि तेजस्वी के वीडियो से बापू को श्रद्धांजलि का क्या ताल्लुक है. यह वीडियो देखकर इसे आप अच्छे से समझ जाएंगे.

यह वीडियो लंदन का है जब तेजस्वी यादव एक कार्यक्रम के सिलसिले में इंग्लैंड गए थे. जानकारी दी गई है कि मई महीने में तेजस्वी यादव ब्रिटिश पार्लियामेंट में संवाद कार्यक्रम में गए थे। संबोधन के बाद बाहर निकले और पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी की ऐतिहासिक प्रतिमा के पास पहुंचे .

लंदन पार्लियामेंट स्क्वायर स्क्वायर में महात्मा गांधी के कांस्य प्रतिमा लगाई गई है . तेजस्वी यादव ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करने गए उन्होंने लिखा कि मूर्ति पर धूल जमे हैं. तेजस्वी यादव से देखा नहीं गया और अपना रुमाल निकाल प्रतिमा की सफाई में जुट गए. वीडियो में देख सकते हैं यादव अपने रुमाल से बापू की प्रतिमा पर लगे धूल को साफ कर रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home