HomeBiharRJD विधायक के करीबी की हत्या, घर से बुलाकर मारी गोली

RJD विधायक के करीबी की हत्या, घर से बुलाकर मारी गोली

लाइव सिटीज, वैशाली: बिहार के वैशाली के बिदुपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक आरजेडी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृत युवक की पहचान आमेर गांव निवासी किरण कुमार के रूप की गई है. जो आरजेडी का सक्रिय कार्यकर्ता था और महुआ के आरजेडी विधायक मुकेश रौशन का बेहद करीबी था.

बताया जा रहा है कि रात में दो की संख्या में आए अपराधियों ने पहले किरण को घर से बुलाया और फिर उसे घर से कुछ दूर ले जाकर नजदीक से सर में गोली मार दी. गोली की आवाज सुनते ही गांव के लोग दौड़कर पहुंचे तो देखा कि किरण खून से लथपथ हाल में गिरा हुआ है. आनन-फानन में लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने में जुट गई है. बताया जा रहा है कि किरण कुछ व्यापार भी करता था लेकिन यह पता नहीं चला कि हत्या के पीछे वजह क्या है. पुलिस सूत्रों ने बताया है कि हत्या करने वाले अपराधियों की पहचान हो गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी में जुट गई है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home