HomeBiharबाल-बाल बचे RJD विधायक विजय सम्राट, नीलगाय को बचाने में दुर्घटनाग्रस्त हुई...

बाल-बाल बचे RJD विधायक विजय सम्राट, नीलगाय को बचाने में दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी

लाइव सिटीज, जमुई: बिहार के जमुई में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे राजद विधायक विजय सम्राट के काफिले की गाड़ी नीलगाय को बचाने के दौरान आपस में टकरा गई. इस घटना में विधायक की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि उस पर सवार विधायक समेत अन्य लोग बाल-बाल बच गए. कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका पास के ही अस्पताल में ट्रीटमेंट कराया गया.

बताया जाता है कि सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिर्जागंज गांव में एक श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राजद विधायक विजय सम्राट शेखपुरा से आ रहे थे. तभी सिकंदरा नवादा मुख्य मार्ग स्थित मिर्जागंज चौक के पास पंहुचते ही सड़क पर अचानक एक नीलगाय आ गई. जिसे बचाने के लिए ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगया. जिससे काफिले में साथ-साथ चल रही गाड़ी एक दूसरे से टकरा गईं.

इस घटना में विधायक विजय सम्राट का वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन विधायक बाल-बाल बच गए. हालांकि अन्य गाड़ियों में सवार कई लोगों को हल्की चोटें आई हैं. सभी का पास के ही अस्पताल में इलाज कराया गया. सभी लोग सुरक्षित हैं. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की काफी भीड़ मौके पर जुट गई और घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home